फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खामियां मिलने पर चढ़ा डीआरएम का पारा

विज्ञापन
हाथरस : किला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मोहित चंद्रा ने बृहस्पतिवार की सुबह हाथरस जंक्शन व हाथरस किला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरएम ने हाथरस किला स्टेशन पर माल की लोडिंग और अनलोडिंग की व्यवस्था को परखा। खामियां मिलने पर उन्होंने अधीनस्थों को फटकार लगाई। पार्सल सेवा जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया। हाथरस जंक्शन स्टेशन पर कुछ समाजसेवियों ने उनसे ट्रेनों के ठहराव की मांग की। डीआरएम ने उन्हें जल्द ट्रेनों का संचालन शुरू कराने का आश्वासन दिया।
सुबह करीब नौ बजे डीआरएम मोहित चंद्रा स्पेशल ट्रेन के जरिये हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पहुंचे। वहां उन्होंने संचालन व टिकट वितरण आदि की व्यवस्था देखी। उसके बाद स्टेशन में सफाई का हाल जाना। स्टेशन के प्रतीक्षालय पर बारिश के दिनों में पानी आने की लोगों ने शिकायत की। उन्होंने कहा कि जल्द प्रतीक्षालय को दुरुस्त कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

किला स्टेशन के माल गोदाम की जर्जर हालत देखी
हाथरस। डीआरएम ने हाथरस किला रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। स्टेशन से पहले वह स्पेशल ट्रेन को रुकवाकर उतर गए। उन्होंने किला स्टेशन से गुजर रहे रेलवे लाइन का निरीक्षण किया। अधीनस्थों से पूछा कि लोडिंग व अनलोडिंग का काम किस स्थान पर होता है। वहां खाली जगह में गंदगी का अंबार देख नाराजगी जताई। उसे साफ कराकर भूमि को प्रयोग में लेने के निर्देश दिए। माल रखने वाले गोदामों का हाल जाना। अधीनस्थों ने बताया कि टिनशेड जगह जगह से टूटा हुआ है। स्टेशन परिसर में रेलवे लाइन की पैमाइश भी कराई। टिकट काउंटर का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन

कोरोना की चौथी लहर नहीं आई तो अन्य ट्रेनें चलेंगी
हाथरस। पत्रकारों से बातचीत में डीआरएम मोहित चंद्रा ने कहा कि अब कोरोना पूरी तरह खत्म हो गया है। यदि कोरोना की चौथी लहर नहीं आई तो सभी ट्रेनों का पहले की तरह संचालन किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे व उत्तर मध्य रेलवे के ट्रैक को आपस में जोड़ने के सवाल पर कहा कि वह इस संदर्भ में आला अधिकारियों से वार्ता करेंगे। पार्सल सेवा को बेहतर बनाने पर पूरा जोर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें