न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत में कश्मीर को अभिन्न अंग मानने वाले और देश की एकजुटता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले नेता थे। मुखर्जी ने इसी संकल्प को लेकर के डॉ. दीनदयाल उपाध्याय के साथ मिलकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की। भारतीय जनसंघ ही आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी बना। ये बातें भाजपा के जिला कार्यालय पर डॉ. मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य कही। हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र के नाम समर्पित रहा।
उन्होंने जीवन भर कश्मीर में दो विधान और दो ध्वज का विरोध किया। इस मौके पर में हरीशंकर राना, कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, मोहन पंडित, पवन रावत, नीरेश कुमार सिंह, सचिन वर्मा आदि थे। वहीं, सांसद जनसंवाद कार्यालय बाग बेनीराम पर भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शहर अध्यक्ष ने कहा कि डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
इस मौके पर माहेश्वरी ने पार्टी के सभी बूथों के अध्यक्षों से पौधरोपण करने की भी अपील की। सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुखर्जी के बताए रास्ते का अनुसरण करते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए काम करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राम कुमार माहेश्वरी, शहर उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, रमेश राजपूत, नगर मंत्री हरीश सेंगर, अर्जुन वाल्मीकि,धीरज जैन, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक, अमन पाराशर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया नारंग, रानू अग्रवाल, देवा पहलवान आदि थे।
इधर, मेंडू रोड स्थित द कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने उनकी छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। मौके पर प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा, अभिषेक उपाध्याय, मीना अरोरा, संगीता वार्ष्णेय, रूबी उपाध्याय, दीपशिखा गुप्ता, कुमुद वार्ष्णेय, सीमा, प्रीति, रश्मि कश्यप, शालिनी शर्मा, तेजवीर सिंह, तरुण, प्रिया भाटिया, सौरभ पांडे पंकज दीक्षित सतेंद्र शर्मा आदि थे। संवाद