न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रेमी के साथ रहने की जिद को लेकर एक युवती थाने पहुंच गई। जहां पर उसके परिवार के लोग भी आ गए। उसे काफी समझाने बुझाने के बाद परिजन अपने साथ घर ले गए।
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती का अपने ही पड़ोस के एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने विरोध किया। लेकिन युवती प्रेमी के साथ ही रहने की बात पर अड़ गई। उसने इसकी शिकायत थाने में की। जहां पर उसने अपने प्रेमी के चक्कर में परिवार के लोगों पर मारपीट का आरोप लगा दिया। काफी समझाने के बाद परिवार के लोग उसे अपने साथ घर ले गए। संवाद