हाथरस : नगला रति में शव को पेड़ से उताकर ले जाते पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला रति के निकट 22 युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से खलबली मच गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोतवाली प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार को दी।
थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिनाख्त नहीं होने के कारण शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया गया है। संवाद