फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खाद का ट्रक पहुंचने से पहले ही उमड़ी किसानों की भीड़

विज्ञापन
धाधऊ आत्मनिर्भर समिति पर ट्रक से खाद उतारते मजदूर। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों को सरकारी मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार क्षेत्र की बची हुई दो साधन सहकारी समितियों पर खाद की खेप पहुंचा दी गई है। शनिवार को समितियों पर खाद आने की सूचना जैसे ही किसानों को मिली, वैसे ही किसानों की भीड़ समितियों पर जुट गई। शांति व्यवस्था के लिए एहतियातन वहां पुलिस बल भी तैनात रहा।
हालांकि शासन-प्रशासन लगातार खाद की किल्लत दूर करने का प्रयास कर रहा है। इधर, किसानों का कहना है कि सरकार ने जितनी खाद समितियों पर भेजी है वह तो ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। इतने खाद से किसानों की जरूरत पूरी नहीं हो सकती। उनका कहना है कि अभी तो काफी खेतों में आलू की गड़ाई नहीं हुई है और आलू की गड़ाई के बाद ही गेहूं की बुवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके लिए भी खाद की आवश्यकता पड़ेगी। खाद आने से पिछले कई दिनों से गहरा रही किल्लत में कुछ कमी आती दिखाई दे रही है, लेकिन भीड़ में कोई कमी नहीं दिखाई दी। सहपऊ पूर्वी सहकारी समिति पर जिला मुख्यालय से आए कृषि विभाग के कर्मचारी की देखरेख में खाद का वितरण हुआ। समितियों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-समय पर पुलिस भ्रमण करती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें