फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : संविदा कर्मियों ने एसडीओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
एसडीओ व जेई के खिलाफ प्रदर्शन करते संविदा कर्मी। - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

शासन के आदेश के बावजूद बिजली महकमे के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) और जूनियर इंजीनियर (जेई) द्वारा किसानों के कनेक्शन काटने के लिए दबाव बनाने के विरोध में संविदा विद्युत कर्मियों ने शनिवार को एसडीओ कार्यालय पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया।
संविदा कर्मियों का कहना है कि उनका काम विभाग में लाइन मेंटेनेंस का है, जबकि अधिकारी उनसे नियमों के विपरीत संयोजन विच्छेदन के अलावा 33 केवीए की लाइन की मरम्मत और परिवर्तक की मरम्मत का काम जबरन करा रहे हैं। नियमों के अनुसार उनकी ड्यूटी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक है, जबकि एसडीओ द्वारा रात्रि 10 बजे तक ड्यूटी करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

अगर वह ग्रामीण क्षेत्र में नलकूप व घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के लिए जाते हैं तो उनके साथ न तो जेई जाता है और न एसडीओ। उपभोक्ता भी शासन के आदेश का हवाला देकर कनेक्शन काटने से रोक देेते हैं।
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर लाइन की देखरेख के अलावा अन्य कोई कार्य नहीं करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में रिंकू कुमार, करनपाल सिंह, सुनील, सतेंद्र कुमार, सत्यवीर सिंह, प्रवीण कुमार, केश कुमार सहित नवीपुर, बरवाना और हसायन उपकेंद्र पर तैनात संविदा विद्युत कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें