हाथरस : खाद, बीज की दुकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुरा में रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार की रात्रि में बदमाश खाद-बीज की एक दुकान का शटर काटकर लाखों का माल चोरी कर ले गए। इस मामले में थाना हाथरस जंक्शन में तहरीर दी गई है। पुलिस भी जांच में जुटी है।
पुरा रेलवे स्टेशन के निकट निवासी रमेशचंद्र की इसी स्टेशन के निकट माता मंदिर के पास फौजी खाद भंडार के नाम से खाद, बीज की दुकान है। शुक्रवार की रात्रि में बदमाश इस दुकान का कुंदा तोड़कर व शटर काटकर वहां से सरसों के बीज के 12 बोरे, सब्जियों के बीज और दवाएं चोरी कर ले गए। इनकी कीमत करीब छह लाख रुपये है। बदमाशों की संख्या चार से छह बताई जा रही है। संवाद