फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पेगासस जासूसी विवाद के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड पर धरना देते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पेगासस फोन जासूसी विवाद को लेकर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने रोडवेज बस स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचे। वहां उन्होंने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया और धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज की सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। चौथा स्तंभ आज खतरे में है। लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है। फोन टैपिंग की जा रही है। ऐसी तानाशाह सरकार के खिलाफ कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, महिला इकाई की प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट, महिला शहर अध्यक्ष सलमा बेगम, रतन सिंह दिवाकर, रामब्रिज एडवोकेट, सत्यप्रकाश रंगीला, राधेश्याम अग्निहोत्री, हरिशंकर वर्मा, सुनील शर्मा, विपिन अग्निहोत्री, पन्नालाल, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, गिरिराज सिंह गहलोत, देवेंद्र शर्मा, मुवीन खान, आदित्य शर्मा, मोहम्मद तौसीफ, रोशनलाल वर्मा, दीपक रफी, रचित शर्मा, कपिल नरूला, संतोष उपाध्याय, अनुराग कुमार आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें