फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राजा महेंद्र प्रताप के असली और नकली वंशज को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहीं टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने की खबर जैसे ही भाजपा नेताओं सहित मुरसान के रहने वाले लोगों को पता चली तो यहां के लोगों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम में राजा महेंद्र प्रताप के वंशज को शामिल करने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ दिया है।
सोशल मीडिया पर यह बयानबाजी शुरू हो गई है कि कार्यक्रम में असली वंशज को शामिल करना चाहिए। मुरसान क्षेत्र सहित कई लोगों ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह को अपना पूर्वज बताने वाले एक नेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर खूब टिप्पणी की हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा है कि यह अपने आप को वंशज बताने वाला युवक सिर्फ चुनाव के दौरान ही निकलकर आता है, जबकि इस युवक द्वारा राजा महेंद्र प्रताप के लिए अभी तक कोई कार्यक्रम नहीं कराया कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह के जन्मदिन पर उनके अनुयायियों द्वारा मुरसान कस्बा सहित अन्य कई जगहों पर कार्यक्रम कराए जाते हैं, लेकिन उन कार्यक्रमों में भी इस युवक को नहीं बुलाया जाता। लोगों का कहना है कि यह असली वंशज नहीं है। असली और नकली वंशज को लेकर दो दिन से लगातार सोशल मीडिया पर कई टिप्पणियां की जा रही हैं। यह टिप्पणियां क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें