फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कन्या जन्मोत्सव मनाया, मां-बेटी मेला लगाया

विज्ञापन
हाथरस : मिशन शक्ति के तहत बच्ची और उनकी अभिभावक को बेबी किट देकर सम्मानित करतीं जिला महिला कल्याण ? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अगस्त माह के द्वितीय सप्ताह में कन्या जन्मोत्सव एवं मां बेटी मेला कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी डीके सिंह के नेतृत्व में जन्मोत्सव समारोह में महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा जन्म लेने वाली बालिकाओं के घर जाकर उन्हें बेबी किट का वितरण किया गया। प्रसूता महिलाओं को सूखे मेवे उपहार स्वरूप वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने जन्म लेनी वाली बालिकाओं के अभिभावकों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के विषय में बताते हुए अधिक से अधिक आवेदन कर योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। समाज मे बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच रखने व उनके जनमोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रसूता रेखा निवासी रुहेरी, सन्नो निवासी रुहेरी एवं रेखा पत्नी सौरभ निवासी रमनपुर को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें