फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 26 को लखनऊ में होगा भाजपा का किसान सम्मेलन

विज्ञापन
हाथरस : भाजपा कार्यालय पर आयोजित किसान मोर्चा की बैठक में मंचासीन अतिथि। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को किसान मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में बृज क्षेत्र के मीडिया प्रभारी राहुल चौधरी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक चाहर शामिल हुए। शुभारंभ भारत माता के छवि चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से हुआ।
किसान मोर्चा के सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का माला पहनाकर व प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि 26 सितंबर को लखनऊ में भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले किसान सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसान हित में कई कल्याणकारी व लाभकारी योजनाओं की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक चाहर ने कहा कि सभी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपना दायित्व बखूबी निभाते हुए किसानों के पास जाकर उनकी समस्याओं को नोट करें, ताकि इन समस्याओं को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जा सके। बैठक में अमित पाराशर, अमित चौधरी, मोहन सिंह आर्य, नीरज प्रताप सिंह, संजय शर्मा, ओमवीर, राजेंद्र चौधरी, संजय राणा, डॉ. राजकुमार गुप्ता, सुंदर सिंह, हरीओम चौधरी आदि थे। संचालन भोला सिंह रावत ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें