फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बारिश में गिरा एक और मकान, दंपती दबे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुराने और खस्ताहाल मकानों पर बारिश का कहर जारी है। अब कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना में मकान की दीवार गिर गई। उसके मलबे में दंपती दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और फिर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना निवासी चंद्रपाल पुत्र रामगोपाल अपने घर में सो रहे थे। इस बीच बारिश के चलते 12 फीट की दीवार भरभराकर गिर गई। इसके नीचे चंद्रपाल व उनकी पत्नी मंजू देवी दब गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। मलबे में दबे दंपती को ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और फिर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां गांव के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें