फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मंत्री के काफिले की गाड़ी फंसी कीचड़ के गड्ढे में, भाजपाइयों ने लगाया धक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खोंडा में पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जब जिला प्रभारी मंत्री की गाड़ियों का काफिला कस्बा सहपऊ की ओर चला तो काफिले में शामिल एक गाड़ी क्षेत्र में सुबह से लगातार हो रही वर्षा के कारण सड़क टूटने से हुए गड्ढे में फंस गई। जैसे ही गाड़ी फंसी, भाजपाई उसे निकालने में जुट गए।
जब गाड़ी निकालने में समय लगने लगा तो मंत्री का काफिला दूसरे रास्ते से कस्बे में पहुंचा। गांव खोंडा में पौधरोपण कार्यक्रम में मंत्री के आने की सूचना पर विकास खंड एवं जिले तथा तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई दिनों से जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए काफी तैयारियां पहले से ही की जाने लगी थीं। जेसीबी चलाकर मंत्री के आने-जाने वाले रास्ते में पड़ने वाले गड्ढों को मिट्टी से भरवा दिया गया था। इसी मिट्टी ने तैयारियों के साथ क्षेत्र के विकास की भी पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें