फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : टीका लगने के बाद बच्चे की मौत की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

टीका लगने के बाद मासूम बच्चे की मौत के मामले को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। प्रकरण को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. केएस वशिष्ठ ने शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
घटनाक्रम की जांच के लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) के नेतृत्व में कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी मौके पर जाकर यह जांच करेगी कि टीकाकरण वाइल से और कितने बच्चों को टीका लगा है। हालांकि सीएचसी प्रभारी डॉ. एसपी सिंह ने डॉ. एमआई आलम के माध्यम से टीके की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों प्रेषित की है। दरअसल गांव गोहाना में बच्चों में होने वाली काली खांसी, हैपेटाइटिस, रोट
विज्ञापन
विज्ञापन

ा वायरल एवं पोलियो जैसी संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देशानुसार टीकाकरण अभियान चलाया गया था। गांव गोहाना निवासी नरेश के चार माह के पुत्र को भी अभियान के तहत टीका लगाया गया था। बृहस्पतिवार को अचानक बच्चे की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। इस घटना की जांच के लिए सीएमओ ने कमेटी गठित की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें