फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वंचित गर्भवती महिलाओं, बच्चों का कराएं टीकाकरण

विज्ञापन
हाथरस : आईएमआई कार्यक्रम के माइक्रो प्लान की पड़ताल करते जेडी डॉ. वीके सिंह। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक (जेडी) वीके सिंह ने सघन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत माइक्रो प्लान की समीक्षा की। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान वंचित रहे सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का गांव-गांव और गली-गली जाकर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। जेडी ने बताया कि यह आईएमआई कार्यक्रम सात मार्च, चार अप्रैल और दो मई को संचालित होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रत्येक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाएंगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर तैयार किए गए माइक्रो प्लान की जानकारी भी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर कर्मचारियों की उपस्थिति, दवाओं के स्टॉक एवं सफाई व्यवस्था की जांच की। गर्मी के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र पर पेयजल की सुचारु व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. एसपी सिंह के अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें