फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दो को अपर मुख्य सचिव करेंगे प्रधानों से संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के ग्राम प्रधानों से दो सितंबर को अपर मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता करेंगे। इस संबंध में जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने सभी एडीओ पंचायत व पंचायत सचिवों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
शासन से पत्र जारी होने के बाद पंचायतराज विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। ग्राम प्रधान अपनी शिकायत और सुझाव एक सितंबर की शाम तक शासन द्वारा जारी मेल आईडी पर भेज सकते हैं। इन शिकायतों व सुझावों का चिह्नांकन करने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इन बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबिनार में पंचायत भवन के निर्माण, पंचायत सहायकों की तैनाती, सामुदायिक शौचालय के निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण एवं सोख पिट के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें