न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रामनगर से आगरा फोर्ट के बीच चलने वाली आगरा फोर्ट एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए सफर सुहाना हो गया है। इस ट्रेन में दो एसी कोच लगाए गए हैं। इस ट्रेन में अब 14 बोगियां होंगी। द्वितीय व तृतीय श्रेणी के एसी कोच लगने से शहर के व्यापारियों के साथ आमजन आसानी से गंतव्य की राह तय कर सकेंगे।
यहां से काफी संख्या में यात्री अलग अलग राज्यों में सफर करते हैं। रेलवे अधिकारियों की मानें तो अब आगरा फोर्ट रामनगर फोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन का आजादी से पहले से किया जा रहा है। वर्ष 2008 में परिवर्तन के चलते बंद कर दिया गया। बाद में जब ट्रेन का संचालन शुरू हुआ तो रेलवे ने यात्री सुविधा में कटौती कर दी। कोरोना काल के इस ट्रेन में एसी कोच लगना बंद हो गए। लिहाजा यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
रेलवे यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में एक, द्वितीय, तृतीय श्रेणी के एसी कोच को जोड़ा है। आगरा फोर्ट एक्सप्रेस में एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक कोच लगाया है। जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) राजेंद्र सिंह का कहना है कि एक द्वितीय श्रेणी व एक तृतीय श्रेणी का वातानुकूलित कोच लगाया गया है। संवाद