फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 1014 परीक्षक जांचेंगे 2.55 लाख उत्तरपुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के तीन केंद्रों पर शनिवार से यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। दो केंद्रों पर हाईस्कूल और एक केंद्र पर इंटरमीडिएट की कुल 2,55,808 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 1014 परीक्षक करेंगे। 107 मुख्य परीक्षक भी मूल्यांकन में रहेंगे। शुक्रवार को इसके लिए तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
शहर के रामबाग इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। यहां आईं 85 हजार उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने के लिए 296 परीक्षक और 34 प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। बागला इंटर कॉलेज में हाईस्कूल हिंदी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत और अंग्रेजी की 85,808 उत्तरपुस्तिकाएं का मूल्यांकन 376 परीक्षक, 38 प्रधान परीक्षकों की देखरेख में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्रूर इंटर कॉलेज में 91 हजार के सापेक्ष 85 हजार हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आई हैं। यहां 35 प्रधान परीक्षकों की निगरानी में 342 परीक्षक मूल्यांकन करेंगे। यहां गणित, गृह विज्ञान, विज्ञान, वाणिज्य, पाक कला, कंप्यूटर आदि विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। तीनों केंद्रों पर हाईस्कूल की 1,70,808 और इंटरमीडिएट की 85 हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें