फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 27 तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 28 से आंदोलन

विज्ञापन
हाथरस : विकास भवन परिसर में बैठक करते पंचायत सचिव। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता नव निर्वाचित अध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप सिंह ने की। अपनी मांगों के समर्थन में ग्राम पंचायत सचिवों ने जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्र को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी है कि यदि 27 अप्रैल तक समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो 28 अप्रैल से कार्य बहिष्कार कर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
ज्ञापन में निर्दोष ग्राम विकास अधिकारी सूरजपाल सिंह और हरिकेश यादव के निलंबन आदेश को निरस्त किए जाने, ग्राम पंचायत अधिकारियों का अकारण रुका वेतन आहरित नहीं किए जाने, परियोजना निदेशक (पीडी) से जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) का वित्तीय चार्ज हटाने, अवकाश वाले दिन कोई भी शासकीय कार्य न लेने, ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सहित सभी कर्मचारियों की ड्यूटी का समय निर्धारित किए जाने, ग्राम पंचायत जैतपुर प्रकरण में निष्पक्ष न्यायिक या मजिस्ट्रेटी जांच कराने की मांगों का जिक्र है। ज्ञापन में कहा गया है कि मनरेगा के कार्यों का भुगतान खंड विकास अधिकारी व लेखाकार के संयुक्त डिजिटल हस्ताक्षर से किया जाता है, इसलिए खंड विकास अधिकारी को इसकी जांच से अलग न किया जाए। उच्चाधिकारियों की बैठक में अधीनस्थ कर्मियों से अभद्र भाषा का प्रयोग कतई न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत सचिवों ने यह भी मांग उठाई कि इलाज के अभाव में गाय की मृत्यु होने के लिए पशु चिकित्सक की जिम्मेदारी तय की जाए। इसके लिए सचिव को दंडित न किया जाए। सचिवों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की परीक्षा में कुछ कर्मियों की बतौर स्टेटिक मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाने पर भी ऐतराज जताया है और कहा है कि यह उनके काम से अलग है। इस मौके पर विश्वमित्र, अरविंद कुमार भारती, ईश्वर चंद्र यादव, दिनेश कुुमार सिंघल, विदेश कुमार, संजीव रावत, हरिशचंद्र, मानवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र, देवेंद्र गौतम, अंबरीश अग्रवाल, मुकेश चंद्र पचौरी, सूरजपाल सिंह, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें