फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: नौ दिन से बोरिंग में फंसी बकरी नहीं निकली, प्रशासन ने रोया संसाधनों की कमी का रोना, ग्रामीण क्रोधित

Wed, 06 Dec 2023 10:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के मुरसान में कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय की जमीन पर पिछले नौ दिन से बोरिंग में फंसी बकरी नहीं निकल पाई। प्रशासन संसाधनों की कमी का रोना रो रहा है। 
विज्ञापन
बकरी न निकलने पर गुस्सा दिखाता ग्रामीण - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के मुरसान में कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय की जमीन पर पिछले नौ दिन से एक बकरी नलकूप की बोरिंग में फंसी है। दो दिन से प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच रहे हैं, लेकिन प्रशासन के पास संसाधनों की कमी के कारण बोरिंग से बकरी को नहीं निकाला जा सका है। प्रशासन के पास संसाधनों में कमी होने के कारण आसपास के लोगों में प्रशासन की टीम के प्रति नाराजगी है। 6 दिसंबर को प्रशासनिक कर्मचारियों के साथ गांव के लोगों की नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन


 
मुरसान के गांव नगला हीरा सिंह निवासी मुकेश पुत्र सौदान सिंह का कहना है कि वह 28 नवंबर को कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय की जमीन पर वह बकरी चराने गए थे। उनकी बकरी नलकूप की बोरिंग में गिर गई। इसकी शिकायत उन्होंने कलेक्ट्रेट की पुलिस चौकी पर की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 5 दिसंबर को खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर आई और जेसीबी से खोदाई का कार्य शुरू कराया था, लेकिन मंगलवार की रात होने तक उसे कोई कामयाबी नहीं मिली। अधिकारी जेसीबी को ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



6 दिसंबर को प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही है। शाम को एसडीएम सदर रविंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन कोई कार्य नहीं कराया गया है। एसडीएम का कहना है कि बकरी निकालने के लिए संसाधनों को जुटाया जा रहा है। बकरी को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें