फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: इगलास बाईपास के पास दो दुकानों में आग लगने से लाखों का जेवर और नकदी राख, दुकानदारों ने दी तहरीर

Wed, 06 Dec 2023 09:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सूचना पर अग्निशमन विभाग की दमकल भी मौके पर पहुंची। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक रददुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन
दुकान का सामान जलकर राख - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हाथरस में कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास बाईपास के निकट स्थित दो दुकानों में अज्ञात कारणों से मंगलवार की देर आग लग गई। आग में लाखों रुपये का जेवर, नकदी व अन्य सामान राख हो गया। पीड़ित दुकानदारों ने अज्ञात के खिलाफ दुकान में आग लगाने की तहरीर थाना हाथरस गेट में दी है। 

विज्ञापन


शिशुपाल सिंह पुत्र किरोड़ी लाल निवासी जोगिया थाना हाथरस गेट की इगलास बाईपास के निकट सराफ की दुकान है। इस दुकान में वह आभूषण बनाने का काम करते हैं। इसी दुकान की बगल में भूपेंद्र पुत्र केशवदेव निवासी नगला कुंवरजी की परचून की दुकान है। शिशुपाल ने थाना हाथरस गेट में तहरीर देते हुए कहा है कि वह मंगलवार की शाम अपनी दुकान को बंद करके घर चले गए थे। रात करीब एक बजे डायल 112 पुलिस ने उसे सूचना दी कि उनकी दुकान में आग लग गई है। वह आनन-फानन दुकान पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनकी व बगल वाली परचून की दुकान से आग की लपटें उठ रही हैं।

सूचना पर अग्निशमन विभाग की दमकल भी मौके पर पहुंच गई। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा करीब दो लाख रुपये का सोना, चांदी व करीब 25 हजार रुपये की नकदी, जरूरी कागजात व अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। इधर, परचून की दुकान में गुटका, सिगरेट, भेलपुरी की ढकेल आदि सामान जलकर राख हो गया था। दोनों दुकानदारों का आरोप है कि अज्ञात व्यक्तियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। दोनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें