फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: परीक्षा का तनाव न लें, खराब परिणाम से लें अच्छी तैयारी की सीख

Tue, 17 Jan 2023 08:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों को एग्जाम के लिए टिप्स दिए गए। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता हुई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। 
विज्ञापन
कला प्रतियोगिता में मौजूद प्रतिभागी व जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत सोमवार को शहर के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि परीक्षा जीवन का एक भाग है। इसका तनाव न लें बल्कि खराब परिणाम से भी अच्छी तैयारी की सीख लेनी चाहिए।

विज्ञापन


सिकंदराराऊ के विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा एक अच्छा विषय है। इस पर बात करके छात्राओं के मनोबल को बढ़ाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि देश के पीएम प्रत्येक वर्ष अपनी मन की बात के माध्यम से छात्रों और अभिभावकों तथा शिक्षकों से परीक्षा पर चर्चा करके उन्हें सफलता के जीवन मंत्र देते हैं। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता हुई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। निर्णायक मंडल में शामिल राधेश्याम वार्ष्णेय, डॉ. चंद्रशेखर रावल, डॉ. एसपीएस चौहान, डॉ. राजीव अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई चित्रकला का अवलोकन किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री हरिशंकर राणा, जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम, पवन रावत, विष्णु बघेल, विशाल गुप्ता, रजत चौधरी, अंकुश गौड़ आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें