फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं होगा दाऊजी मेले का आयोजन, सांकेतिक रूप से होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस बार भी बृज प्रसिद्ध लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का आयोजन महोत्सव के रूप में टल गया है। इस बार सांकेतिक रूप से ही मेले का आयोजन होगा। सूक्ष्म रूप से परंपरा को पूरा किया जाएगा।
शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर शहर के कामेश्वर मंदिर से वेद भगवान सनातन धर्मसभा के बैनर तले शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मुख्य मार्गों से होते हुए मेला प्रांगण पहुंचेगी। वहां पूजा-अर्चना के साथ वेदों की स्थापना होगी। अनंत चतुर्दशी को परावर्तन यात्रा के साथ वेद भगवान कामेश्वर मंदिर वापस पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के चलते पिछली बार भी दाऊजी मेले का आयोजन नहीं हुआ था। इस बार भी संक्रमण को लेकर मेले का आयोजन बड़े रूप में नहीं किया जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन ने सांकेतिक रूप से कार्यक्रमों के आयोजनों की अनुमति दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद उपाध्याय को बनाया महोत्सव सभापति
हाथरस। श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा की बैठक दाऊजी मंदिर स्थित श्रीवेद भगवान शिविर में अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र शर्मा फौजी की अध्यक्षता में हुई। 10 से 19 सितंबर तक होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। संयोजक के नाम पर विचार-विमर्श किया गया। सभापति के लिए ऋषि कुमार कौशिक ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय के नाम का प्रस्ताव किया, जिसका समर्थन वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश कुमार शर्मा और जयशंकर पाराशर ने किया। बैठक में जयशंकर पाराशर, बागीशदत्त गौड़, विजय समाधिया, शिवानंद ओझा, मंदिर पुजारी पवन चतुर्वेदी, मुकेश शर्मा, पंडित सत्येंद्र स्वरूप शर्मा, आदित्य शर्मा, मनोज द्विवेदी, पंडित देव स्वरूप आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें