फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रधानमंत्री से लोगों की आस, कर दें घोषणा कुछ खास

विज्ञापन
दीपेश भार्गव। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने अलीगढ़ आ रहे प्रधानमंत्री से सासनी के लोगों को भी काफी उम्मीदें हैं। लोगों की उम्मीद है कि प्रधानमंत्री कुछ ऐसी घोषणा भी करें जिससे क्षेत्र का विकास हो। क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की मांग उठ रही है। कांच उद्योग को भी संजीवनी मिलने की उम्मीद लोग लगाए बैठे हैं।
कैलाश भूमिधर का कहना है कि प्रधानमंत्री क्षेत्र के विकास के लिए कुछ घोषणाएं करें जिससे लोगों का पलायन रुक सके। मेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा करें जिससे लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।
विज्ञापन

प्रकाश चंद्र शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में उद्योग-धंधों की स्थापना हो जाए तो लोगों की रोजी रोटी का जरिया बन जाएगा। लोगों को रोजगार के चक्कर में बाहर नहीं भटकना पड़ेगा। रोजगार की खातिर लोग बाहर पलायन कर जाते है।
विज्ञापन

दीपेश भार्गव का कहना है कि क्षेत्र के नौनिहालों को अच्छी एवं उच्च शिक्षा के अलावा तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर भटकना पड़ता है। माध्यमिक शिक्षा के बाद छात्र-छात्राओं को अलीगढ़ या आगरा का चक्कर लगाना पड़ता है। अच्छी शिक्षा की खातिर अभिभावक बाहर चले जाते है।

कैलाश भूमिधर। - फोटो : SASNI

प्रकाश चंद्र शर्मा। - फोटो : SASNI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें