फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसे संविदा कर्मी की मौत, बिजली अफसर-ठेकेदार से नोकझोंक

Sat, 10 Feb 2018 11:38 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/हसायन।
विज्ञापन
चंद्रपाल का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सलेमपुर फीडर के अंतर्गत गांव भदामई में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसे विद्युत संविदा कर्मी चंद्रपाल की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में शव आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। विलाप से माहौल गमगीन हो गया। इधर, मौके पर पहुंची विद्युत महकमे की टीम से भी ग्रामीणों की नोक-झोंक हो गई। मौके पर काफी हंगामा भी हुआ। 
विज्ञापन


गांव रामपुर निवासी चंद्रपाल सिंह पुत्र लालाराम (42 वर्ष) बिजली महकमे में संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात थे। सलेमपुर फीडर पर उनकी तैनाती थी। शुक्रवार की सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि गांव भदामई में हाइटेंशन लाइन पर फॉल्ट हुआ है। इस पर उन्होंने फीडर के एसएसओ से फोन पर बात कर शट डाउन लिया था, लेकिन जब चंद्रपाल पोल पर चढ़े तो वह जर्बदस्त झटके के साथ नीचे आ गिरे। झुलसे चंद्रपाल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर कर दिया गया था।

आगरा में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को शनिवार को गांव में लाया गया, जिससे परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजनों ने एसएसओ को घटना के लिए जिम्मेदार माना है। मौके पर एसडीओ डीके शर्मा, जेई गौरव शर्मा, महेशचंद्र और संबंधित ठेकेदार कुशल सिंह भी पहुंच गए। मौके पर गांव वालों ने इन अफसरों को घेर लिया और हंगामा किया। अफसरों और ग्रामीणों के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। ठेकेदार ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर मौके पर मृतक के परिजनों को ढाई लाखा का चेक और 50 हजार रुपये नकद दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें