फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 29 Apr 2019 12:03 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
महेश का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सासनी। ग्राम ममौता खुर्द निवासी एक 22 वर्षीय दिव्यांग युवक की रविवार की सुबह हत्या की खबर सुनकर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस को यह युवक अचेत हालत में मिला। पुलिस ने इस युवक को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें हनुमान मंदिर के पुजारी एवं उनके दो भतीजों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


हनुमान चौकी स्थित हनुमान मंदिर पर जगदीश बाबा सेवादार के रूप में रहते हैं। यहीं पर ग्राम ममौता खुर्द निवासी हरीशंकर पुत्र श्रीराम बघेल का 22 वर्षीय दिव्यांग पुत्र महेश भी आता-जाता रहता था। आरोप है कि महेश ने मंदिर से पैसे चुराए थे। इस कारण उसने करीब एक साल से मंदिर पर आना-जाना भी बंद कर दिया था। रविवार की दोपहर को करीब एक बजे जगदीश बाबा के भतीजे कलुआ उर्फ रामवीर व घोटा उर्फ अवधेश पुत्रगण शंकरलाल निवासी सुसायत कलां ग्राम ममौता से महेश को मोटर साइकिल पर लेकर आए थे। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता सताने लगी।

पीड़ित पिता हरीशंकर अपनी पत्नी किरन देवी के साथ मंदिर पहुंचा तो मंदिर के पुजारी जगदीश बाबा ने बताया कि तुम्हारा लड़का नशे की हालत में कमरे में बंद पड़ा है। माता-पिता लड़के को लेकर स्वास्थ्य केंद्र आए। जहां से उसे हाथरस भेजा गया था। हाथरस में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के पिता ने मंदिर के पुजारी जगदीश व उनके भतीजे कलुआ उर्फ रामवीर व घोटा उर्फ अवधेश पुत्रगण शंकर लाल निवासी सुसायत कलां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मृतक के गले में रस्सी के निशान बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें