फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देने के बहाने बैंक कर्मी से नकदी लूटी

Mon, 25 Jan 2016 11:18 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस (ब्यूरो)। अगर आपको सफर करना है तो रोडवेज बस, ट्रेन या किसी भरोसेमंद वाहन में ही यह सफर करें। इन-दिनों लुटेरों का ऐसा गैंग सक्रिय है,जो लिफ्ट देने के बहाने लोगों को अपने वाहन में जगह दे देते हैं और सुनसान जगह पर लूटपाट कर उन्हें वहीं छोड़ जाते हैं।
विज्ञापन

मुरसान गेट स्थित एक बैंक के कर्मचारी से बदमाशों ने बाईपास पर लिफ्ट देकर जेब में रखे तीन हजार रुपये, मोबाइल लूट लिए। लूट के बाद बदमाश बैंक कर्मी को वहीं छोड़कर चले गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन लूट की रकम ज्यादा नहीं होने के कारण मामले को रफा-दफा कर दिया गया।
बैंक कर्मचारी ने भी कोई शिकायत पुलिस को अभी तक नहीं दी है। बैंक कर्मी का कहना है कि वह अलीगढ़ जाने के लिए बाईपास पर खड़ा था। एक कार उसके पास रुकी और अलीगढ़ चलने की बात पूछी। इस पर वह कार में सवार हो गया। कुछ ही मिनटों के बाद बदमाश अपने असली रूप में आ गए और लूटपाट करने लगे। बैंक कर्मी की पिटाई कर उसकी जेब में रखे सारे रुपये, घड़ी, मोबाइल आदि छीन लिए और बाईपास पर ही उसे उतार दिया। बैंक क र्मचारी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें