फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट पॉल्स कालोनी से लाखों की चोरी

Mon, 25 Jan 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हाईवे क्षेत्र की सेंट पॉल्स कालोनी में पार्किंग ठेकेदार के घर से चोर लाखों की नकदी, गहने ले गए। रेलवे में पार्किंग ठेकेदार राजवीर सिंह का कालोनी में बी 47 नंबर मकान है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर वह अपनी पत्नी अनीता के साथ गोवर्धन रिश्तेदारी में गए थे। लौटने में देर होने पर वे वहीं रुक गए। रात में चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया और अलमारी, सूटकेस आदि तोड़ डाले।
विज्ञापन


उसमें रखे 2.70 लाख रुपये, पांच लाख से अधिक के सोने-चांदी के गहने आदि चोर ले गए। सुबह नौ बजे लौटे तब उन्हें इसकी जानकारी हुई।

घर से निकट खाली पड़े प्लाट में टूटे हुए सूटकेस भी मिले। सूचना पर हाईवे पुलिस पहुंच गई। राजवीर ने हाईवे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें