फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ की टीम पर बोला हमला, प्रधान को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


चंदपा क्षेत्र के गांव ककोड़ी में लोगों को खुले में शौच न करने की सलाह देने पहुंची ओडीएफ की टीम पर दो ग्रामीणों ने अपना गुस्सा उतार दिया। यही नहीं टीम के बचाव में आए गांव के प्रधान के साथ भी जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद गांव में आसपास के कई प्रधान इकट्ठे हो गए और उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने ओडीएफ टीम के साथ मौजूद ग्राम विकास अधिकारी की शिकायत पर आरोपी ग्रामीणों के विरुद्ध मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ओडीएफ (ओपन डिफेकेशन फ्री) यानी खुले में शौच से मुक्ति कार्यक्रम के तहत जिले में सवा सौ से ज्यादा गांवाें को शामिल किया जा चुका है। चंदपा क्षेत्र की ककोड़ी ग्राम पंचायत को भी ओडीएफ के तहत खुले में शौच से मुक्त करने की कोशिश की जा रही है। शुक्रवार सुबह ग्राम प्रधान अशोक प्रताप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संजीव रावत के साथ स्वच्छाग्रही टीम ककोड़ी में ग्रामीणों को यह बता रही थी कि सरकार ऐसे सभी ग्रामीणाें के यहां शौचालय बनवाएगी जहां शौचालय नहीं हैं। जिनके यहां शौचालय हैं, वह अब खुले में शौच नहीं करने जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिनके यहां शौचालय बनने हैं, वह खुले में शौच करने के बाद उस पर मिट्टी आदि डाल दें, ताकि संक्रमण नहीं फैले। इस दौरान गांव के हरचरन पुत्र राजवीर सिंह और बलवीर पुत्र सोरन सिंह भड़क उठे। उन्होंने खुले में शौच नहीं बंद करने की बात कही और टीम की महिला सदस्यों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इसका विरोध जब प्रधान अशोक प्रताप सिंह और ग्राम विकास अधिकारी संजीव रावत ने किया तो आरोपी उनके साथ मारपीट करते हुए उन्हें खेत में खींच ले गए और जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। चंदपा एसओ रमाकांत पचौरी के मुताबिक दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें