फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब किशोरी को पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दो महीने से लापता किशोरी को पुलिस ने सादाबाद से बरामद कर लिया है। गुरुवार को उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। अब पुलिस बयानों के लिए इस किशोरी को कोर्ट में पेश करेगी।

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी परिवार के लोगों से दो महीने पहले यह कहकर आई थी कि बाजार से कपड़े खरीदने जा रही है, लेकिन वह देर रात नहीं लौटी। परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। लड़की की गुमशुदगी दर्ज हुई, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच में जानकारी हुई कि वह अपने पड़ोस के एक युवक के साथ गुजरात चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब चार जून को वह उस युवक के मामा के यहां सादाबाद आई थी। सूचना के बाद पुलिस ने उसे वहां से बरामद कर लिया। एसएचओ जितेंद्र सिंह दीखित का कहना है कि 363, 366 का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है। कोर्ट में बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें