फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ऑटो का इंतजार कर रहे बुजुर्ग को क्रेन ने रौंदा, परिवार में छाया मातम

Sun, 14 Jul 2024 05:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

60 वर्षीय बच्चू सिंह हाथरस आ रहे थे। गांव के बाहर मथुरा रोड पर सड़क किनारे खड़े ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इस बीच हाथरस की ओर से आ रही क्रेन ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के मथुरा रोड स्थित सुंदर बाग के पास 14 जुलाई दोपहर को बाजार आने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे एक बुजुर्ग को क्रेन ने रौंद दिया। बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला नंदू निवासी 60 वर्षीय बच्चू सिंह पुत्र राम प्रसाद 14 जुलाई की दोपहर को हाथरस आ रहे थे। गांव के बाहर मथुरा रोड पर सड़क किनारे खड़े ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इस बीच हाथरस की ओर से आ रही क्रेन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मौके पर आस-पास के लोगों समेत परिजन भी पहुंच गए। आनन-फानन परिजन इलाज के लिए उन्हें शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों ने अस्पताल में ही करुण क्रंदन सुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें