फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: पिता ने डांटा, एक किशोर की फंदे पर झूल कर मौत, दूसरा कीटनाशक दवा खाने से अस्पताल में भर्ती

Fri, 05 Jan 2024 06:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सहपऊ में गांव नगला भोलू निवासी 16 वर्षीय किशोर को उसके पिता ने किसी बात को लेकर डांट दिया। डांट से क्षुब्ध होकर उसने कमरा बंद कर लिया और फंदे पर झूल गया। मुरसान क्षेत्र के एक गांव में एक इंटरमीडिएट के छात्र ने पिता की डांट फटकार के बाद आलू की फसल में लगाई जाने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
पिता ने डांटा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सहपऊ और मुरसान में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं दूसरे किशोर ने कीटनााशक दवा का सेवन कर लिया, उसके अस्पताल में भर्ती किया गया।

विज्ञापन


सहपऊ में 5 जनवरी को दोपहर बाद गांव नगला भोलू निवासी 16 वर्षीय किशोर को उसके पिता ने किसी बात को लेकर डांट दिया। डांट से क्षुब्ध होकर उसने कमरा बंद कर लिया और फंदे पर झूल गया। परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर उसे फंदे से उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सादाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह इकलौता पुत्र था। उसकी मौत की सूचना पर पूरे घर में मातम छा गया। शाम को बड़े ही गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस इस मामले में अनिभज्ञ है।

मुरसान क्षेत्र के एक गांव में एक इंटरमीडिएट के छात्र ने पिता की डांट फटकार के बाद आलू की फसल में लगाई जाने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, आनन-फानन में परिजन उसे मुरसान के निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। बताया गया है कि युवक इंटरमीडिएट का छात्र है, वह घर पर पढ़ाई नहीं कर रहा था। जिसके कारण उसके पिता ने उसमें फटकार लगा दी।  जिसके चलते छात्र ने पिता के घर से जाने के बाद ही कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। फिलहाल छात्र की हालत में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें