फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: सादाबाद किसान भवन के सामने मिला शव, व्यक्ति बताया जा रहा विक्षिप्त दिमाग का, खाता था मांग कर खाना

Fri, 05 Jan 2024 05:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सादाबाद-हाथरस रोड पर किसान भवन गेट के सामने एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला । घटनास्थल पर कुछ लोगों से जानकारी करने पर मालूम हुआ कि व्यक्ति कुछ विक्षिप्त दिमाग का था और मांग कर खाना खाता था । व्यक्ति की ठंड से हुई मौत के बारे में इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन यह सब पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा कि मौत की क्या वजह रही ?
विज्ञापन
सादाबाद थाना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में 5 जवरी की सुबह सादाबाद-हाथरस रोड पर किसान भवन गेट के सामने एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


सर्दी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। 1 जनवरी से हाड़ कपाने वाली सर्दी पड़ रही है। ठंड ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए है। पहले फसलों पर इसका प्रभाव देखने को मिला, अब इसका असर मनुष्यों के ऊपर भी देखने को मिल रहा है। चिकित्सालयों में सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़ते जा रहे हैं । सादाबाद-हाथरस रोड पर किसान भवन गेट के सामने एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला । 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि किसान भवन के सामने मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर कुछ लोगों से जानकारी करने पर मालूम हुआ कि व्यक्ति कुछ विक्षिप्त दिमाग का था और मांग कर खाना खाता था । व्यक्ति की ठंड से हुई मौत के बारे में इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन यह सब पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा कि मौत की क्या वजह रही ?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें