डिग्री कालेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहायता के लिए उत्तर प्रदेश सरकार टैबलेट उपलब्ध करा रही है। इस योजना के प्रथम चरण में लखनऊ में विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित हो चुके हैं। अब पीसी बागला डिग्री कालेज में 424 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाने हैं।
हाथरस के पीसी बागला डिग्री कालेज में शनिवार को प्रस्तावित टैबलेट वितरण कार्यक्रम टल गया है। यह कार्यक्रम अब 4 सितंबर को आयोजित होगा। इसके तहत 424 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण किया जाना है।
विज्ञापन
डिग्री कालेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहायता के लिए उत्तर प्रदेश सरकार टैबलेट उपलब्ध करा रही है। इस योजना के प्रथम चरण में लखनऊ में विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित हो चुके हैं। अब पीसी बागला डिग्री कालेज में 424 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाने हैं। इसके लिए शनिवार को कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन यह कार्यक्रम टल गया।
अब यह जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 4 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए डिग्री कालेज प्रशासन ने एमए व एमकॉम के द्वितीय वर्ष के संस्थागत विद्यार्थियों को कालेज बुलाया है। इस संबंध में पीसी बागला डिग्री कालेज के प्रधानाचार्य डॉ० महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि कार्यक्रम टल गया है। अब चार सितंबर को टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयेाजित किया जाएगा।