फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एमएसडब्ल्यू से समाज सेवा में बनाएं सुनहरा करियर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। अगर आप में भी समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के प्रति रूचि है तो समाज सेवा के क्षेत्र में नाम के साथ सुनहरा करियर बना सकते हैं। इसके लिए समाज सेवा में डिग्री लेने के लिए शहर से दूर नहीं जाना पड़ेगा। अब राजर्षि टंडन राज्य मुक्त विश्वविद्यालय से एमएसडब्ल्यू का कोर्स कर समाज सेवा में करियर बना सकते हैं। पीसी बागला डिग्री कॉलेज को इस विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

देश में कई प्रकार की सामाजिक समस्याएं हैं। यह समस्याएं दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। बहुत से ऐसे युवा हैं जो इन समस्याओं से लड़ना चाहता हैं। ऐसे युवाओं के लिए समाज सेवा के क्षेत्र में करियर का सुनहरा मौका है। युवा इस क्षेत्र में काम करके समाज के हित के साथ नाम कमा सकते हैं। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए युवाओं को समाज सेवा में डिग्री लेनी पड़ती है। इसके लिए दो विकल्प होते हैं। बीएसडब्ल्यू ( बेचलरर्स इन सोशल वर्क) और एमएसडब्ल्यू (मास्टर्स इन सोशल वर्क)। अभी तक समाज सेवा में पढ़ाई करने के इच्छुक युवाओं को शहर से बाहर जाना पड़ता था। अब इसके लिए शहर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। समाज सेवा में करियर बनाने के इच्छुक युवा अब राजर्षि टंडन राज्य मुक्त विश्वविद्यालय से एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई कर सकते हैं। पीसी बागला डिग्री कालेज को राजर्षि टंडन राज्य मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र बनाया गया है। विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थी ऑनलाइन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


समाज सेवा में अवसर
कोर्स पूरा करने के बाद एक स्वास्थ्य समाज सेवी, थेरेपिस्ट, मानसिक स्वास्थ्य और शैक्षणिक क्षेत्रों में सामाजिक कार्यकर्ताओं के रूप में काम कर सकते हैं। एमएसडब्ल्यू जॉब प्रोफाइल में प्रोफेसर लेक्चरर, समाज सेवक आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


समाज सेवा में करियर बनाने के इच्छुक युवा राजश्री टंडन राज्य मुक्त विश्वविद्यालय से एमएसडब्ल्यू कोर्स कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें विश्वविद्यालय की ऑफिशयल वेबसाइट से प्रवेश ले सकते हैं। समाज सेवा में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एमएसडब्ल्यू कोर्स काफी सहायक है।
विज्ञापन

प्रो. राजकमल दीक्षित, नोडल अधिकारी राजश्री टंडन राज्य मुक्त विश्वविद्यालय केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें