फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबने से हुई थी महिला की मौत,चहरे पर चोटों के निशान मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पांच दिन पूर्व टड़ियावां थाना क्षेत्र में शारदा नहर में मिले महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक महिला की मौत डूबने के कारण होने की पुष्टि हुई है। चेहरे और गाल पर चोटों के निशान भी मिले हैं। दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई गई है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र में सिकरोहरी के पास से शारदा नहर निकली है। 28 सितंबर की सुबह नहर की तरफ गए ग्रामीणों ने सिकरोहरी पुल के निकट (30) वर्षीय महिला का शव उतराता देखा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। शिनाख्त न होने पर शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया था। इसके बाद पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी थी। शिनाख्त न होने पर शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों मुताबिक तीन चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के चेहरे व गाल पर दो चोटों के निशान मिले। जबकि डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। टड़ियावां प्रभारी निरीक्षक वकील सिंह यादव ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें