फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुनरमंदों को प्रशिक्षण देकर सिखाई जाएगी तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत हुनरमंद कारीगरों को छह दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में तकनीक की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त उद्योग संजय कुमार ने बताया कि विश्वमकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत वर्ष 2021-22 के तहत जनपद में बढ़ई, मोची, हलवाई, लोहार, राजमिस्त्री व सुनार आदि ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर तकनीकी समझाई जाएगी। छह दिनों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन एक नवंबर तक मांगे गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदन की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो व आवेदक पारंपरिक कारीगरी बढ़ई, मोची, हलवाई, लोहार, राजमिस्त्री एवं सुनार के क्षेत्र में कार्य करता हो। अभ्यर्थी का चयन गठित समिति के द्वारा किया जाएगा। चयन के बाद लाभार्थी को छह दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण व टूलकिट प्रदान की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक हुनरमंद कारीगर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें