फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली मेला: मनन संग जतन की दे रहा है प्रेरणा

विज्ञापन
फोटो-30-सीएसएन कॉलेज में दिवाली मेले का फीता काटकर शुभारंभ करते भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, अपर ? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। उत्साह व उमंग के बीच दीवाली मेले का शुभारंभ गुरुवार की दोपहर सीएसएन कॉलेज में हुआ। बच्चों के सांस्कृृतिक कार्यक्रमों ने जहां एक ओर सभी को खूब लुभाया तो वहीं लगे स्टालों में भी लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

विकास दीपोत्सव 2021 मेले का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र, अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी, नगर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्र के द्वारा दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर किया गया। मेले में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गई रंगोली काफी आकर्षक रही। वहीं मेले में करीब 20 से अधिक स्टॉल लगाए गए। मेले के शुभारंभ के बाद श्री वेणी माधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज व बेसिक शिक्षा विभाग की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग गीत नाट्य के माध्यम से आए हुए किशन रसिया एंड पार्टी, सराय थोक पश्चिमी हरदोई द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
हरदोई। सरकारी योजनाओं पर पारदर्शिता को लेकर हमेशा सवाल उठते हैं पर इसका दूसरा पहलू यह भी है कि यही योजनाएं हुनरमंदों का न सिर्फ सहारा बनती हैं बल्कि उनको एक अलग पहचान भी देतीं हैं। ऐसा ही कुछ जिले के युवा सौरभ त्रिपाठी ने करके दिखाया है। योजना में 10 लाख का लोन लेकर एलईडी निर्माण की यूनिट स्थपित करने वाले इस युवा की पहचान अब इस जनपद में ही नहीं बल्कि आसपास के कई जनपदों में है।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड निवासी सौरभ त्रिपाठी किशोरावस्था से ही नौकरी करने के इच्छुक नहीं थे। उन्होंने स्नातक करने के बाद कई उद्योगों पर रिसर्च की। फिर एलईडी निर्माण में कैरियर बनाने की ठानी। उद्योग केंद्र से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से करीब 10 लाख का लोन लिया। कई बेरोजगारों को अपने साथ जोड़ा। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कई जगह घूमने के बाद उन्होंने यूनिट स्थापित की। इस समय करीब 20 लोगों को रोजगार दे रहे हैं। बताया कि सालाना उनका 30 से 40 लाख का टर्न ओवर है। उन्होंने बताया कि दिवाली मेले में वह शहर के अलावा शाहाबाद व मल्लावां में भी अपने स्टॉल लगाएंगे।
हरदोई। दीवाली मेले में खादी को बढ़ावा देेने एवं शहरवासियों को लुभाने के लिए खादी ग्रामोद्योग केंद्र की ओर से भूरज सेवा संस्थान की ओर से एक स्टॉल भी लगवाया गया है। जिसमें मेले के लिए खादी पर छूट प्रदान की गई है। सदस्य रामनरेश व अवधेश ने बताया कि 120 रुपए मीटर वाली खादी यहां मेले में 84 रुपए मीटर दी जाएगी।
हरदोई। मेले में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से भी एक स्टॉल लगाया गया है जिसमें बावन पिरोजापुर, कंपोजिट तत्योरा सहित कई विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। अपने उत्कृष्ट मॉडलों की बदौलत सिद्ध किया कि सरकारी स्कूल बदल रहे हैं। इसके अलावा अभिभावकों को यह भी सीख दी कि बच्चों को पढ़ाने के तौर तरीके बदलिए। खेल-खेल में अधिगम सामग्री के सहारे भी बच्चे जल्दी सीख सकते हैं। इस मौके पर तरन्नुम खातून, निशा वाजपेयी, मिथिलेश कुमारी, अर्षिता सैनी, हरिहर नारायण, ब्रजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

फोटो-33-बेसिक शिक्षा विभाग के स्टाल में कुछ इस तरह लगाए गए अधिगम के मॉडल प्रस्तुत करते शिक्षक शिक्ष- फोटो : HARDOI

फोटो-34-खादी ग्रामोद्योग विभाग के लगे स्टाल में बेडशीट दिखाते भूरज सेवा संस्थान के सदस्य रामनरेश ?- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें