फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कन्नौज मार्ग पर ग्राम जफरपुर के पास शनिवार रात बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में कन्नौज निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

कन्नौज जनपद के पुरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बुद्धापुरवा निवासी महेश (25) शनिवार शाम गांव के रज्जन (32) व भिक्खापुरवा निवासी राहुल (18) के साथ बिलग्राम के ग्राम भिक्खापुरवा निवासी रिश्तेदार के यहां से वापस कन्नौज जा रहा था।
रास्ते में जफरपुर के निकट उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। हादसे में हेलमेट न लगाए होने के कारण महेश, रज्जन व राहुल तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक महेश की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
इसके साथ ही घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इधर सूचना मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि महेश चार भाइयों में बड़ा था।
विवाहित था, उसके एक बेटा है। वह खेती करता था। भाई मुकेश व गौतम ने बताया कि महेश शनिवार को भिक्खा पुरवा गांव निवासी रिश्तेदार कुलदीप के घर आया था।
दोनों भिक्खापुरवा निवासी राहुल को साथ में लेकर वापस लौट रहे थे, रास्ते में हादसा हो गया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि दोनों बाइकें कब्जे में ले ली गई हैं, रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें