फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबानो के लिए जारी है गुरुप्रसाद का सेवा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोरोना संक्रमण काल में जारी कर्फ्यू मवेशियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ऐसे में नगर के प्रखर समाजसेवी गुरुप्रसाद पिछले एक महीने से बेजुबानों के लिए खाने का प्रबंध करने में जुटे हैं। मंडी से बची व फेंकी जाने वाले सब्जियों समेत अन्य चीजों को एकत्र कर वह बेजुबान मवेशियों तक खाने पहुंचाने में लगे हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी गुरु प्रसाद गुप्ता रोज सुबह नई मंडी में खाली ड्रम रखवाते हैं। उनके द्वारा जागरुक किए जाने के बाद मंडी के व्यापारी व किसान बचे हुए फल व सब्जी समेत अन्य चीजें इन ड्रमों में जमा करते हैं।
इसके बाद समाजसेवी अपने संसाधनों से एकत्र फल व सब्जी लेकर संडीला की ग्राम मीतो, थानगांव व संडीला की कान्हा गोशाला तक पहुंचाते हैं।
यही नहीं सड़कों पर विचरण करने वालों जानवरों को भी खाना पहुंचा रहे हैं। गुरु प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वह शादी व अन्य आयोजनों से भी बचा हुआ खाना एकत्र कर उसे जरूरतमंद लोगों व भूखे मवेशियों तक पहुंचाते हैं। हर रविवार को उनके द्वारा घर पर बनवाकर जरूरतमंदों को भोजन मुहैया कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें