फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेत से सड़क पर चढ़ाते समय खंती में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली कुरसठ बांसा मार्ग पर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। खेत से सड़क पर ट्रैक्टर चढ़ाने के दौरान घटना हुई।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के कुरसठ कस्बा के मोहल्ला गौरी नगर निवासी प्रदीप कुमार (35) मोहल्ले के ही प्रीतम का ट्रैक्टर चलाते थे। शुक्रवार को प्रदीप ट्रैक्टर से मोहल्ले के ही विमेश का धान ट्रॉली में लादकर माधौगंज की गल्ला मंडी में ले जा रहे थे। कुरसठ-बांसा मार्ग पर खेत से सड़क ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाते समय अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया।
इसके बाद खंती में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे प्रदीप दब गया। आसपास के लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। ट्रैक्टर सीधा कर प्रदीप को निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार में पत्नी शर्मिला, एक पुत्री और दो पुत्र हैं। माधौगंज के थानाध्यक्ष केके यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें