फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज वोटर दिखाएंगे मतदान का दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार (आज) को जिले की सभी आठ विधानसभा सीटों के लिए अब मतदाता दिखाएंगे अपना दमखम। आज होने वाले मतदान में 29 लाख 14 हजार 124 मतदाता 85 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद करेंगे।
विज्ञापन

कुल मतदाताओं में यदि सबसे ज्यादा संख्या युवा वर्ग की है। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, कुल मतदाताओं में 18-39 आयु वर्ग के 14,15,852 मतदाता हैं।
जिले की कुल आठ विधानसभा सीटों पर दलीय एवं निर्दलीय सहित कुल 85 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मतदान निष्पक्ष एवं निर्भय माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात करने साथ ही अफसरों की टीम लगाई गई है।
मतदान के दौरान आला अफसर एवं चुनाव आयोग के प्रेक्षक जिले भर में भ्रमण कर नजर रखेंगे, तो उधर कुछ मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग के जरिए चुनाव आयोग की सीधी नजर जिले पर रहेगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने इस ओर सभी आवश्यक तैयारियां की है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम वंदना त्रिवेदी के अनुसार निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं।
मोबाइल लेकर वोट की चोट नहीं कर पाएंगे
हरदोई। वोट की चोट करनी है, तो मोबाइल फोन घर में रखकर आना होगा। साथ लाए तो मत के प्रयोग से वंचित रहना पड़ सकता है। आयोग ने मतदान केंद्र या बूथ में प्रवेश के समय मोबाइल लाने पर सख्त पाबंदी की है।
सुबह सात बजे से जिले के 114 मतदान केंद्रों के सभी 501 बूथों पर मतदान शुरू हो जाएगा। मतदान के लिए मान्य 12 आईडी में से किसी एक का लाना अनिवार्य होगा।
चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, बुधवार को सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाल जाएंगे। इस दौरान प्रचार या सार्वजनिक सभाएं और जुलूस पर पाबंदी रहेगी।
कोविड गाइडलाइन का करना होगा पालन
मतदान केंद्र पर मतदाता पंक्ति में शांतिपूर्वक खड़े रहकर कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए बारी का इंतजार करेंगे। ईवीएम तथा वीवीपैट सहित किसी भी मतदान सामग्री को क्षतिग्रस्त करने या उससे छेड़छाड़ करना दंडनीय होगा।
मतदान केंद्र के अंदर या उसके आसपास कूड़ा फेंकना या थूकना अपराध की श्रेणी में आएगा। मास्क व ग्लव्स को मतदान केंद्र पर रखे हुए कूड़ेदान में ही डालेंगे। कोई भी मतदाता मतदान केंद्र, बूथ पर मोबाइल या कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, अस्त्र-शस्त्र नहीं ले जाएगा।
मतदान केंद्र पर नहीं कर सकेंगे फोटोग्राफी
मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की कोई फोटो या वीडियो मतदाता गोपनीय रूप से बनाता है, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मतदान केंद्र पर धूम्रपान निषेध रहेगा।
निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी पोलिंग एजेंट नियुक्त कर सकते हैं। यदि निर्वाचन लड़ने वाले किसी उम्मीदवार को उस मतदेय स्थल या पड़ोसी मतदेय स्थल का पोलिंग एजेंट नहीं मिलता है तो वह उस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के किसी मतदाता को पोलिंग एजेंट नियुक्त कर सकते हैं।
दिव्यांग अपने साथ ला सकेंगे सहायक
मतदान केंद्र पर दिव्यांग अथवा बिना सहायता चलने में असमर्थ लोग अपने साथ एक सहायक को ला सकेंगे। आयोग ने इसके लिए छूट प्रदान की है। इसके अलावा यदि किसी मतदाता की गोद में बच्चा है तो वह उसे लेकर मतदान कर सकेगा।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र मतदेय स्थल
सवाजयपुर 483
शाहाबाद 443
हरदोई 448
गोपामऊ 411
सांडी 393
बिलग्राम-मल्लावां 451
बालामऊ 439
संडीला 431
जिले के मतदाताओं पर एक नजर
विधानसभा क्षेत्र मतदाता पुरुष महिला थर्डजेंडर
सवाजयपुर 4,02,767 2,17,534 1,85,227 06
शाहाबाद 3,54,627 1,89,740 1,64,878 09
हरदोई 4,13,133 2,20,645 1,92,464 24
गोपामऊ 3,43,252 1,84,949 1,58,283 20
सांडी 3,31,591 1,79,794 1,51,787 10
बिलग्राम-मल्लावां 3,80,967 2,04,437 1,76,519 11
बालामऊ 3,46,819 1,87,901 1,58,912 06
संडीला 3,40,968 1,82,202 1,58,761 05
विस क्षेत्र मतदाता आयुवर्ग में
विधानसभा क्षेत्र 18-19 वर्ष 20-29 वर्ष 30-39 वर्ष
सवायजपुर 5,862 93,458 1,04,407
शाहाबाद 4,920 75,415 95,581
हरदोई 5,379 85,168 1,07,665
गोपामऊ 4,293 76,509 85,875
सांडी 3,531 73,468 82,033
बिलग्राम-मल्लावां 5,190 78,148 1,01,965
बालामऊ 3,065 65,688 93,156
संडीला 3,965 67,556 93,553
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें