हरदोई। कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे बेअसर हो रहा है। मंगलवार को केवल तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग बड़ी संख्या में कोरोना की जांच करा रहा है।
मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटीजन व आरटीपीसीआर की 2,308 जांचें कराई गईं। इनमें बिलग्राम तहसील में 450, शाहाबाद में 272, संडीला में 516, सवायजपुर में 202 और सदर में 549 लोगों की जांच की गई।
इसके अलावा जिला अस्पताल में 52, जिला महिला अस्पताल में 20 और जिला जेल में तीन लोगों की जांच कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की नगर क्षेत्र की मोबाइल टीम ने रेलवे व बस स्टॉप की सवारियों समेत 222 लोगों की जांच की।
सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि मंगलवार को जिलेभर से 1,500 एंटीजन व 2,700 आरटीपीसीआर मिलाकर 4,200 जांचों की लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष 2,308 जांचें कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि अभी कोविड टेस्ट लगातार जारी रहेगा।