फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलडीए कर्मचारी समेत दो के मकान और शराब ठेके में चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी दिखाता देशराज का बेटा अनुराग। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
माधौगंज। कुरसठ के ग्राम सेेंधरौली में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। एक घर से बेटी की शादी के लिए रखे जेवर-नगदी व दूसरे घर से लाखों का माल पार कर दिया। वहीं शराब के ठेके से छह पेटी शराब चुरा ले गए। पुलिस ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सेंधरौली निवासी देशराज सिंह लखनऊ विकास प्राधिकरण में सुपरवाइजर हैं। देशराज ने बताया कि मंगलवार रात शौचालय की छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ दिया। सामान के साथ बक्सा उठा ले गए। बुधवार सुबह घर में सामान बिखरा मिलने पर उनके होश उड़ गए। गांव के बाहर खेत में बक्सा व जेवर के खाली डिब्बे पड़े मिले। देशराज ने बताया कि चोर सोने की कंठी, चेन, 12 अंगुठियां, छह जोड़ी झाले, एक हार, दो कील, आठ जोड़ी पायल और 15 हजार रुपये पार कर ले गए हैं।
उन्होंने बताया कि एक दिसंबर को बेटी की शादी के लिए जेवर खरीदे थे। चोरों ने गांव के दशरथ के घर से भी नगदी और जेवर चुरा लिए। दशरथ ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चोर तीन जोड़ी पायल, सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी कुंडल, एक नथुनी, पांच चांदी के सिक्के व दस हजार रुपये उठा ले गए हैं। दोनों घटनाओं को अंजाम देने के बाद चोरों ने गांव के बाहर स्थित देसी शराब के ठेके के शटर का ताला तोड़ दिया। दुकान से छह पेटी शराब चुरा ले गए। ठेके के जय सिंह ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। एसओ संदीप सिंह ने बताया कि घटनाएं संज्ञान में हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें