फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले उपनिरीक्षक की मौत, थाने में था विदाई समारोह, पुलिस लाइन से निकली अर्थी

Wed, 30 Jun 2021 12:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले उपनिरीक्षक अनिल कुमार शुक्ला उर्फ राधे-राधे की मौत हो गई।
विज्ञापन
अनिल कुमार शुक्ला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के सांडी थाने में तैनात उपनिरीक्षक की सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले मंगलवार की रात मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में सलामी देने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन


कौशांबी जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर तैसा निवासी अनिल कुमार शुक्ला (60) लगभग दो वर्ष से सांडी थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। मंगलवार की रात लगभग 11 बजे थाने में स्थित कार्यालय से कार्य खत्म कर परिसर में ही बने आवासीय भवन स्थित क्वाटर पर जा रहे थे।

अचानक सीढ़ियों से फिसल कर गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर में उन्हें सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई। परिजन शव को पैतृक गांव ले गए हैं। 
विज्ञापन


थाने में था विदाई समारोह, पुलिस लाइन से निकली अर्थी
अनिल कुमार शुक्ला लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। धार्मिक प्रवृत्ति की वजह से उनका उपनाम ही राधे-राधे पड़ गया था। अधिकांश लोग उन्हें राधे-राधे ही कहते थे। बुधवार को उनका सेवाकाल पूरा हो रहा था। इस उपलक्ष्य में सांडी थाना परिसर में विदाई समारोह भी रखा गया था, लेकिन थाने में विदाई समारोह की जगह पुलिस लाइन से उनकी अर्थी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें