फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां बनी हैवान : किशोरी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, शरीर पर चोट के निशान

Wed, 30 Jun 2021 11:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

थानाध्यक्ष के मुताबिक मंतसा के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं । घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हरदोई जिले में सौतेली मां की पिटाई से किशोरी की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम सराय मुल्लागंज निवासी मंतशा (14) को तीन दिन पहले उसकी सौतेली मां फिरदौस ने पीट दिया था।
विज्ञापन


पिटाई के दौरान मंतसा को गंभीर चोटें आई थी, लेकिन उसका उपचार घर पर ही हो रहा था। मंगलवार देर रात मंतशा की मौत हो गई मोहल्लावासियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो बुधवार सुबह थानाध्यक्ष सांडी वीरेंद्र तोमर मौके पर पहुंच गए।

प्राथमिक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष के मुताबिक मंतसा के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं । घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें