फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोरेज के संचालक व मैनेजर पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र में स्थित जेपी एंड सुरेश लोधी कोल्डस्टोरेज में रखा किसान का आलू सड़ गया। किसान ने कोल्डस्टोरेज संचालक और मैनेजर पर लापरवाही का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीतापुर के थाना अटरिया के ग्राम अलबदा निवासी किसान महेश प्रसाद ने तहरीर में बताया कि कुछ माह पूर्व उसने पौत्र संस्कार तिवारी के नाम पर बीज के लिए अतरौली स्थित कोल्डस्टोरेज में 57 बोरी आलू संरक्षित कराया था। बताया कि संचालक महेश लोधी व मैनेजर नीरज मौर्या की लापरवाही के चलते आलू सड़ गया। वह आलू निकासी करने गया तब उसे इसका पता चला।
जानकारी करने पर पता चला कि प्लांट में एसी न चलाए जाने से आलू खराब हो गया है। संचालक व मैनेजर से विरोध जताने पर आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की। हालांकि संचालक ने अभद्रता की बात से इंकार किया है। बताया कि आलू में अंकुर निकल आए हैं। एसओ ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें