फोटो-25-घाट तक तक पहुंचने तक रास्ता देखने ट्रैक्टर पर सवार होकर जाते एसडीएम और सीओ। संवाद
- फोटो : HARDOI
बिलग्राम। 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर गंगास्नान और मेले की तैयारियों के मद्देनजर एसडीएम ने सीओ के साथ घाट का निरीक्षण किया। घाट तक जाने वाले मार्ग की दशा इतनी खराब मिली कि अधिकारियों को ट्रैक्टर पर सवार होकर जाना पड़ा।
कार्तिक पूर्णिमा पर राजघाट और बेरिया घाट पर आयोजन होते हैं। बाढ़ से राजघाट मार्ग दुर्दशाग्रस्त है। मेला स्थल का मैदान भी ऊबड़ खाबड़ हो गया है। बुधवार देर शाम एसडीएम बिलग्राम राहुल कश्यप विश्वकर्मा और सीओ विशाल यादव ने छिबरामऊ चौराहा से राजघाट जाने वाले सभी मार्गों का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों को ट्रैक्टर से जाना पड़ा।
एसडीएम ने लेखपालों, प्रधानों व लोनिवि के अभियंताओं को भी मार्गों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।