फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में चपरासी की मौत

विज्ञापन
फोटो-23- जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर मौजूद मृतक के परिवार की महिलाएं। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर के मोहल्ला भट्ठापुरवा में बुधवार देर शाम पीडब्ल्यूडी कर्मी की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पत्नी से विवाद होने पर जहर खाने की चर्चा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम डेहपुरवा निवासी प्रेमकुमार (38) पीडब्ल्यूडी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह शहर के मोहल्ला भट्ठापुरवा में भवानी के मकान में किराए पर परिवार के साथ रहता था। बुधवार की देर शाम संदिग्ध हालात में उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे,रास्ते में उसकी मौत हो गई। देर रात परिजन शव लेकर वापस आए।
परिजनों ने बताया कि प्रेम कुमार के परिवार में पत्नी नीलम के अलावा अमन, पवन दो बेटे हैं। घटना में परिजन चुप्पी साधे हैं, जबकि लोगों में पत्नी से विवाद होने पर जहर खाने की चर्चा है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें