फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सपा कार्यालय में बुधवार को सपा युवजन सभा की बैठक हुई। बैठक में सपाइयों ने ‘युवजन सभा ने ठाना है, वर्ष 2022 में सपा सरकार बनाना है’ नारा बुलंद कर विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

युवजन सभा के जिलाध्यक्ष हरिनाम सिंह यादव ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से विफल रही है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा है। शिक्षा महंगी होकर मध्यम व निम्न वर्गीय परिवारों के हाथों से खिसकती जा रही है। पेट्रोल-डीजल व खाद के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
सपा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव आदर्श दीपक मिश्रा ने वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने की अपील की गई। इस मौके पर आलोक यादव, सुभाष, यतेंद्र मोहन, नागेश्वर यादव, शिवपाल यादव, समीर, रेहान, फूल मियां, अब्दुल कयूम व अवनीश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें